Monday, June 15, 2026
HomeLatest Newsजयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके...

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके को युवक ने जड़े थप्पड़, Video वायरल

Abhijeet Dipke Slapped CJP Jaipur Protest: जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के NEET पेपर लीक, शिक्षा सुधार और बेरोजगारी के मुद्दों पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके पर के अचानक एक युवक ने कई थप्पड़ जड़ दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और समर्थकों ने आरोपी युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर विधायकपुरी थाना ले गई।

Abhijeet Dipke Slapped CJP Jaipur Protest: जयपुर में सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के एक युवक ने थप्पड़ जड़ दिए. अभिजीत दीपके NEET पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और बढ़ती बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर आयोजित विरोध प्रदर्शन में मौजूद थे. इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक युवक ने उनके पास पहुंचकर एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए.

घटना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिजीत दीपके समर्थकों और आम लोगों के बीच मौजूद हैं. इसी बीच तीन लोग एक साथ उनकी ओर बढ़ते हैं. उनमें से एक युवक अचानक आगे आता है और दीपके को लगातार कई थप्पड़ मार देता है. घटना इतनी अचानक हुई कि वहां मौजूद लोग कुछ पल के लिए समझ ही नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है.

थप्पड़ मारने वाले युवक की धुनाई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला होते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अभिजीत दीपके के समर्थक और सुरक्षा में मौजूद लोग तुरंत सक्रिय हुए और आरोपी युवक को पकड़ लिया. सीजेपी समर्थकों ने थप्पड़ मारने वाले युवक की धुनाई कर दी.

युवक को पुलिस ने पकड़ा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की. पुलिस ने थप्पड़ मारने वाले युवक को हिरासत में लेकर विधायकपुरी थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया.

ये भी पढ़ें: जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके को युवक ने जड़े थप्पड़, Video वायरल


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image