Saturday, May 16, 2026
HomeIndiaराजस्थान में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों का होगा उन्नयन

राजस्थान में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों का होगा उन्नयन

जयपुर। राजस्थान सरकार ने विभिन्न जिलों में स्थित 30 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में उन्नयित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इन विद्यालयों के लिए 390 विभिन्न पद भी सृजित किए जाएंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि राज्य सरकार प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित 30 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में उन्नयित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।

बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने इन विद्यालयों में 390 पद भी सृजित करने की मंजूरी दी है। प्रत्येक उन्नयित विद्यालय के संचालन के लिए 13-13 पदों का सृजन किया गया है। इन पदों में प्रधानाचार्य, कनिष्ठ सहायक एवं सहायक कर्मचारी के एक-एक, अध्यापक लेवल-2 और लेवल-1 के 2-2 और वरिष्ठ अध्यापक के 6 पदों का सृजन शामिल है।

एक अन्य फैसले के तहत मुख्यमंत्री गहलोत ने 6 जिलों के 8 विद्यालयों में 11 नवीन विषय शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इन विद्यालयों में नवीन विषयों के संचालन के लिए स्कूल व्याख्याता का 1-1 पद सहित कुल 11 पद सृजित किए जाएंगे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular