Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsNew Year 2026: नये साल के स्वागत के लिए तैयार Goa, 5...

New Year 2026: नये साल के स्वागत के लिए तैयार Goa, 5 लाख पर्यटकों के आने की उम्मीद, किए ये विशेष इंतजाम

New Year 2026: नए साल के जश्न के लिए गोवा पूरी तरह तैयार है और करीब 5 लाख पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है. पर्यटन विभाग के अनुसार, उत्तर गोवा के अरपोरा में हुई हालिया अग्निकांड की घटना का पर्यटन पर कोई असर नहीं पड़ा है. पर्यटन निदेशक केदार नाईक ने कहा कि गोवा सुरक्षित है और सैलानियों के स्वागत को तैयार है.

New Year 2026: गोवा के समुद्री तटों तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर नए साल का जश्न मनाने के लिए कम से कम 5 लाख पर्यटकों के आने की उम्मीद है. राज्य पर्यटन विभाग ने दावा किया कि उत्तर गोवा के अरपोरा गांव में 6 दिसंबर को एक नाइट क्लब में लगी आग की घटना का पर्यटन गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ा है. उस अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई थी.

राज्य पर्यटन निदेशक केदार नाईक ने कहा कि गोवा एक सुरक्षित पर्यटन स्थल है और लोग यहां नये साल का भरपूर आनंद उठाएंगे. उन्होंने कहा, ‘गोवा नये साल की पूर्व संध्या के जश्न के लिए पर्यटकों का स्वागत करने को तैयार है. हमने पूरे साल राज्य में बड़ी संख्या में पर्यटकों को आते देखा है.’

दिसंबर में पर्यटकों की संख्या में हुई थी कमी

नाईक ने बताया कि दिसंबर के पहले सप्ताह में उड़ानों के रद्द होने के कारण राज्य आने वाले पर्यटकों की संख्या में कमी देखी गई थी, लेकिन अब स्थिति सुधर गई है. उन्होंने कहा, ‘रूस और ब्रिटेन से लगातार विशेष उड़ानें संचालित की जा रही हैं. इसके अलावा कुछ नये गंतव्यों के लिए भी विशेष सेवाएं शुरू की गई हैं, जो मार्च तक जारी रहेंगी.’

कलंगुट और बागा बीच पर पर्यटकों की भारी भीड़

उत्तर गोवा के कलंगुट और बागा जैसे लोकप्रिय समुद्र तटों के साथ-साथ दक्षिण गोवा के बेनौली, माजोर्डा, कोलवा और पालोलेम में भी भारी भीड़ देखी जा रही है.घरेलू पर्यटकों के लिए भी नए साल पर गोवा पहली पसंद रहता है. कोल्हापुर से आए एक पर्यटक वैभव ने कहा, ‘हम क्रिसमस की छुट्टियों में यहां आए हैं. समुद्र तट पर काफी भीड़ है और यहां का माहौल बहुत अच्छा है.’

अधिकारियों ने बताया कि 31 दिसंबर की आधी रात को तटों पर आतिशबाजी की तैयारी है, जबकि क्रूज जहाजों पर विशेष आयोजन और क्लब में संगीत समारोह सुबह तक चलेंगे।

ये भी पढ़ें: Train Accident: बिहार के जमुई में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात बाधित

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image