Saturday, May 16, 2026
HomeIndiaकॉलेज के बाहर खड़ी लड़की पर रॉड से हमला, मौके पर मौत

कॉलेज के बाहर खड़ी लड़की पर रॉड से हमला, मौके पर मौत

दिल्ली। राजधानी मे महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहें है. दिल्ली के अरबिंदो कॉलेज से एक मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार दिन की है जब कॉलेज के बाहर खड़ी एक लड़की पर रॉड बाइके से आए अज्ञात लड़कों ने हमला कर दिया. इस हादसे में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई. हमला मालवीय नगर स्थित अरबिंदो कॉलेज के बाहर हुआ. पुलिस मामले के जानकारी के लिए आगे की जांच में जुट गई है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़की की उम्र करीब 25 साल की थी. मृतक कमला नेहरू कॉलेज की स्टूडेंट थी. उस वक्त वह अपने दोस्तों के साथ अरबिंदो कॉलेज के पास गई थी. बाइक पर आए एक लड़के से उसकी कहा-सुनी हुई, जिसके बाद उसने लड़की के सिर पर रॉड से हमला कर दिया था. पुलिस हमलावार की तलाश में जुट गई है घटना स्थल के आस पास के सीसीटीवी का जांच की जा रही है. पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular