Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsModi-Melony Selfie : सोशल मीडिया पर छाई मोदी और मेलोनी की मुलाकात,पीएम...

Modi-Melony Selfie : सोशल मीडिया पर छाई मोदी और मेलोनी की मुलाकात,पीएम मोदी के संग जारी किया Video जमकर हो रहा वायरल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जून को G-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इटली पहुंचे थे.इस दौरान पीएम मोदी ने कई ग्लोबल लीडर्स से मुलाकात की और अहम विषयों पर चर्चा की,इन सब में सबसे ज्यादा खास रही इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ पीएम मोदी की मुलाकात,हर तरफ इसके बारे में चर्चा हो रही है.शनिवार को मेलोनी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सेल्फी ली और फिर सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जो तेजी से वायरल हो रहा है.

मोदी के संग मेलोनी की सेल्फी

मेलोनी का ये 4 सैकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेते नजर आ रही हैं,इस दौरान उन्होंने कहा-‘हाय दोस्तों फ्रॉम मेलोदी टीम.जैसे ही मेलोनी ने यह बात कही उनके पास खड़े पीएम मोदी भी हंसने लगे.

सोशल मीडिया पर वायरल सेल्फी

पीएम मोदी G-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेकर भारत लौट आए हैं,अब इस समिट में इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.फोटो में दोनों हंसते नजर आ रहे हैं.इस समिट में इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने पीएम मोदी को नमस्ते किया था,इसके बाद उनकी नमस्ते करते हुए तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image