Wednesday, April 22, 2026
HomeIndiaED के सामने पेश हुईं TMC की पूर्व सांसद नुसरत जहां, जानें...

ED के सामने पेश हुईं TMC की पूर्व सांसद नुसरत जहां, जानें किस मामले में हुई पूछताछ ?

Nusrat Jahan: पूर्व TMC सांसद नुसरत जहां आवास परियोजना से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में (ED) के सामने पेश हुईं। कोलकाता के सॉल्ट लेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में उनसे पूछताछ हुई।

Nusrat Jahan: आवास परियोजना से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में अभिनेत्री और नुसरत जहां बुधवार को Enforcement Directorate (ED) के समक्ष पेश हुईं. वह कोलकाता के सॉल्ट लेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में अपने पति और अभिनेता यश दासगुप्ता के साथ पहुंचीं, लेकिन मीडिया से बातचीत करने से उन्होंने इनकार कर दिया.

ईडी की पूछताछ क्यों?

ईडी के अधिकारियों के मुताबिक, नुसरत जहां को एक आवास परियोजना से जुड़े धोखाधड़ी मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। हाल के महीनों में सामने आई नई जानकारियों के आधार पर एजेंसी ने उन्हें तलब किया। यह मामला कोलकाता के राजारहाट क्षेत्र में एक हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़ा है, जहां खरीदारों से फ्लैट देने के नाम पर कथित रूप से पैसे लिए गए, लेकिन उन्हें न तो फ्लैट मिले और न ही राशि वापस की गई।

ED इस मामले में 6 घंटे पहले कर चुकी पूछताछ

जांच एजेंसियों के अनुसार, जिस कंपनी पर धोखाधड़ी के आरोप हैं, उसमें नुसरत जहां पहले निदेशक के रूप में जुड़ी थीं. इसी कड़ी में उनसे पूछताछ की जा रही है. इससे पहले साल 2023 में भी इसी मामले में ईडी ने उनसे करीब 6 घंटे तक पूछताछ की थी.

400 से ज्यादा लोगों से ठगी का आरोप

यह शिकायत भाजपा नेता शंकुदेव पांडा द्वारा दर्ज कराई गई थी. आरोप है कि 2014-15 के दौरान इस फर्म ने 400 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को 1000 वर्ग फुट के फ्लैट देने का वादा किया और प्रति व्यक्ति लगभग 5.5 लाख रुपये लिए. हालांकि, शिकायतकर्ताओं को न तो फ्लैट मिले और न ही उनका पैसा वापस किया गया.

नुसरत ने आरोपों से किया इनकार

नुसरत जहां ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है. उनका कहना है कि कंपनी में निदेशक के रूप में उनकी भूमिका को लेकर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं. फिलहाल, ईडी इस मामले में दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है, और आने वाले समय में इस केस में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी मानहानि मामले में MP-MLA कोर्ट में बहस पूरी, अब इस तारीख को सुनाया जाएगा फैसला


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular