Thursday, May 28, 2026
HomeUser Interest CategoryPoliticsBJP में शामिल होंगे मिजोरम के पूर्व मंत्री बेइचुआ

BJP में शामिल होंगे मिजोरम के पूर्व मंत्री बेइचुआ

आइजोल। मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के पूर्व नेता के बेइचुआ इस साल के अंत में होने वाले मिजोरम विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होंगे। BJP के मीडिया संयोजक जॉनी लालथनपुइया ने बताया कि मिजोरम के दिग्गज नेता (बेइचुआ) ने कहा है कि वह चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे।

बेइचुआ ने कहा कि वह BJP के टिकट पर दक्षिण मिजोरम की सिआहा सीट से चुनाव लड़ेंगे। बेइचुआ ने पिछले साल 13 दिसंबर को जोरामथंगा मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया था। बेइचुआ जोरामथंगा सरकार में समाज कल्याण, आबकारी और पशुपालन सहित कई प्रभार संभाल रहे थे। बेइचुआ ने मुख्यमंत्री द्वारा कथित तौर पर इस्तीफे के लिए कहे जाने के एक दिन बाद 13 दिसंबर को इस्तीफा दिया था।

सत्तारूढ़ MNF ने बेइचुआ को ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 25 जनवरी को निष्कासित कर दिया था। बेइचुआ के साथ मारा स्वायत्त जिला परिषद (MADC) के अध्यक्ष एन वैखु को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया था।

भारत निर्वाचन आयोग सितंबर या फिर अक्टूबर के शुरू में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है।

मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा में MNF के 28 निर्वाचित प्रतिनिधि हैं जबकि मुख्य विपक्षी दल जोरम पीपुल्स मूवमेंट (JPM) के 6, कांग्रेस के 5 और भाजपा का 1 सदस्य है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image