Saturday, May 16, 2026
HomeLatest Newsब्राजील के दक्षिण हिस्से में बाढ़ का कहर, 31 लोगों की मौत

ब्राजील के दक्षिण हिस्से में बाढ़ का कहर, 31 लोगों की मौत

मुकुम। दक्षिणी ब्राजील में इन दिनों चक्रवात के कारण आई बाढ़ के कहर से त्रस्त हैं. बाढ़ के कारण शहरों के कई घर पानी में बह गए. बाढ़ के पानी में कई वाहनों के फंसने से यातायात जाम हो गया. मिली जानकारी के अनुसार अब तक बाढ़ में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और 2300 लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा. गर्वनर एडुआर्डो लेइटे से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात से जारी तूफान ने 60 से ज्यादा शहरों को प्रभावित किया. यह तूफान रिओ ग्रांड डो सुल राज्य के लिए सबसे विध्वंसकारी आपदा बन गया है.

घर की छतों से लगाई मदद के लिए गुहार

लेइटे ने सरकार के सोशल मीडिया खाते पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, ”हमें हवाई सर्वेक्षण करने के बाद स्थिति की भयावहता का पता चला. सिर्फ नदी के किनारे रहने वाले लोग ही नहीं बल्कि पूरे के पूरे शहर इस आपदा से प्रभावित हुए हैं।” बचाव दलों ने द्वारा मंगलवार को ये वीडियो लिया गया था. इस वीडियो को ऑनलाइन न्यूज साइट जी1 द्वारा प्रकाशित किया था. इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ परिवार अपने घरों की छत पर खड़े होकर मदद की गुहार लगा रहे हैं. सड़कों पर तेजी से आते पानी ने बहुत से इलाकों का संपर्क मुख्य शहरों से बिल्कुल काट दिया है. लेइटे ने बुधवार को कहा कि मृतकों की संख्या 31 हो गई है। वहीं देश के आपातकालीन प्राधिकारियों ने बताया कि कम से कम 2300 लोग बेघर हो गए हैं। साथ ही तीन हजार अन्य लोगों को अस्थायी रूप से अपने घरों को छोड़ना पड़ा।.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular