Saturday, May 30, 2026
HomeIndiaतीस हजारी अदालत में गोलीबारी

तीस हजारी अदालत में गोलीबारी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी स्थित तीस हजारी अदालत परिसर में गोलीबारी की घटना में कथित संलिप्तता को लेकर शुक्रवार को वकीलों के दोनों समूहों के नेताओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि दिल्ली बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मनीष शर्मा और एसोसिएशन के सचिव अतुल शर्मा के भाई ललित शर्मा को गिरफ्तार किया गया है और छापेमारी जारी है।

इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार 3 वकीलों को एक स्थानीय अदालत ने बृहस्पतिवार को पुलिस हिरासत में भेज दिया था। तीस हजारी अदालत परिसर में बुधवार को गोलीबारी की घटना हुई थी और पुलिस ने कहा कि इसमें वकीलों के 2 समूह कथित तौर पर शामिल थे। आरोप है कि दिल्ली बार एसोसिएशन के एक पदाधिकारी ने एसोसिएशन के एक अन्य सदस्य के समर्थकों पर गोलियां चलाई। सोशल मीडिया पर आए घटना के एक वीडियो में एक व्यक्ति हवा में गोली चलाता दिखता है, जबकि कुछ लोग पत्थर और लकड़ी के तख्ते फेंकते नजर आ रहे हैं।

गुरुवार को भलस्वा, स्वरूप नगर, हैदरपुर, शालीमार बाग और विकासपुरी में रात भर चले तलाशी अभियान के बाद वकील अमन सिंह, सचिन सांगवान और रवि गुप्ता को पकड़ा गया था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, तीनों आरोपी बार एसोसिएशन पदाधिकारियों के प्रतिद्वंद्वी समूहों से हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से 3 देशी पिस्तौल, 4 कारतूस और 2 कार जब्त की गई हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image