Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsLos Angeles में फिर भड़की आग, आग से घरों को खतरा, 50...

Los Angeles में फिर भड़की आग, आग से घरों को खतरा, 50 हजार से अधिक लोगों को जगह खाली करने का आदेश

कैलिफोर्निया (अमेरिका)। अमेरिका में लॉस एंजिलिस के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र में लगी भीषण और तेजी से फैलती आग के कारण बुधवार को वहां रहने वाले 50,000 से अधिक लोगों को जगह खाली करने का आदेश या चेतावनी जारी गई. वहीं, दक्षिणी कैलिफोर्निया में प्रचंड हवाओं के कारण 2 स्थानों पर पहले भड़की आग अब तक शांत नहीं हो पाई है.

ह्यूजेस में भड़क उठी आग

सुबह ह्यूजेस में लगी आग भड़क उठी और कुछ ही घंटों में 39 वर्ग किलोमीटर से अधिक के क्षेत्र में फैले पेड़ और झाड़ियां जलकर नष्ट हो गए, जिससे कास्टिक झील के पास काले धुएं का गुबार उठ गया. यह झील, भीषण आग की चपेट में रहे ईटॉन और पैलिसेड्स से लगभग 64 किलोमीटर दूर एक लोकप्रिय मनोरंजन क्षेत्र है. ईटॉन और पैलिसेड्स में तीसरे सप्ताह भी आग जल रही है.

जल्द खुलेगा इंटरस्टेट 5 मार्ग का बंद किया हिस्सा

लॉस एंजिलिस काउंटी के शेरिफ रॉबर्ट लूना ने बताया कि 31,000 से अधिक लोगों को जगह खाली करने का आदेश दिया गया है तथा अन्य 23,000 लोगों को जगह खाली करने की चेतावनी दी गई है. लॉस एंजिलिस काउंटी के दमकल प्रमुख एंथनी मार्रोन ने कहा कि आग पर काबू पाना मुश्किल है, लेकिन अग्निशमन कर्मी काबू पाने में सफल हो रहे हैं. लूना ने कहा कि ‘इंटरस्टेट 5’ मार्ग के बंद किए गए हिस्से जल्द फिर से खोल दिए जाएंगे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image