Tuesday, November 3, 2026
HomeLatest NewsIndore के युवा कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज, 'लाइफ विद अल्लाह'…...

Indore के युवा कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज, ‘लाइफ विद अल्लाह’… धर्मांतरण को बढ़ावा देने वाला WhatsApp Status लगाने का आरोप

Indore News: इंदौर में युवा कांग्रेस अध्यक्ष रमीज खान के खिलाफ धर्मांतरण को बढ़ावा देने वाले WhatsApp स्टेटस को लेकर FIR दर्ज की गई है। भाजपा युवा मोर्चा नेता सौगात मिश्रा की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई। स्टेटस में 'लाइफ विद अल्लाह' शीर्षक और ‘कन्वर्ट्स टू इस्लाम’ संदेश वाला ग्राफिक साझा किया गया था।

Indore: इंदौर में धर्मांतरण को बढ़ावा देने वाला व्हाट्सएप स्टेटस साझा करने के आरोप में युवा कांग्रेस की शहर इकाई के अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. अपराध निरोधक शाखा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि भाजयुमो की शहर इकाई के अध्यक्ष सौगात मिश्रा की शिकायत पर युवा कांग्रेस की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष रमीज खान के खिलाफ मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम से संबद्ध प्रावधानों के तहत सोमवार रात आपराधिक मामला दर्ज किया गया.

शिकायत में कही गई ये बात

दंडोतिया ने बताया कि शिकायतकर्ता मिश्रा ने पुलिस को कुछ डिजिटल सबूत सौंपे हैं जिनके आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. मिश्रा ने अपनी शिकायत में कहा कि खान ने अपने ‘व्हाट्सएप स्टेटस’ के जरिये ऐसी तस्वीर साझा की जिस पर काले और सफेद रंगों वाले दो अलग-अलग मानव हृदय दिखाए गए और इनके नीचे अंग्रेजी में ‘कन्वर्ट्स टू इस्लाम’ लिखा गया और युवा कांग्रेस नेता ने अपने स्टेटस को अंग्रेजी में ‘लाइफ विद अल्लाह’ शीर्षक दिया है.

आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेट्स से दिया ये संदेश

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया, ‘खान ने अपने आपत्तिजनक ‘व्हाट्सएप स्टेटस’ के माध्यम से संदेश दिया है कि यदि कोई गैर मुस्लिम व्यक्ति अपना धर्म बदल कर इस्लाम स्वीकार कर लेता है, तो उसका ‘काला दिल अल्लाह के फजल (कृपा) से पाक-साफ हो जाएगा और अगर कोई गैर मुस्लिम व्यक्ति इस्लाम स्वीकार नहीं करता है, तो उसका दिल काला’ ही रहेगा. ‘

ये भी पढ़ें: Shibu Soren Death:’जीवन के सबसे कठिन दिनों से गुजर रहा हूं’, पिता शिबू सोरेन के निधन पर भावुक हुए हेमंत सोरेन, बोले-‘आपका संघर्ष अधूरा नहीं रहेगा’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image