Wednesday, October 28, 2026
HomeIndiaJaishankar US Visit: एस जयशंकर आज 3 दिवसीय यात्रा पर पहुंचेंगे अमेरिका,...

Jaishankar US Visit: एस जयशंकर आज 3 दिवसीय यात्रा पर पहुंचेंगे अमेरिका, क्वाड समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल

EAM S Jaishankar US Visit: विदेश मंत्री एस जयशंकर 30 जून से 2 जुलाई तक अमेरिका यात्रा पर रहेंगे, जहां वे क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। यात्रा के दौरान स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर नए प्रस्तावों पर चर्चा होगी.

S Jaishankar US Visit: विदेश मंत्री एस जयशंकर क्वाड समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए सोमवार को तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचेंगे. अमेरिका यात्रा के दौरान विदेशमंत्री स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत के लिए एक साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के नए प्रस्तावों पर ध्यान केंद्रित करेंगे. विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि जयशंकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के आमंत्रण पर 30 जून से 2 जुलाई तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे. इसमें कहा गया है कि एक जुलाई को होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक, 21 जनवरी को वाशिंगटन में हुई पूर्व बैठक में हुई चर्चाओं पर आधारित होगी.

‘ह्यूमन कॉस्ट ऑफ टेररिज्म’ प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘वे क्षेत्रीय और वैश्विक विकास, विशेष रूप से हिंद-प्रशांत क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे. भारत द्वारा आयोजित क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन से पहले विभिन्न क्वाड पहलों पर हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे.’ इसमें कहा गया है कि मंत्रियों द्वारा स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत के साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से नए प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है. जयशंकर 30 जून को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ‘‘ह्यूमन कॉस्ट ऑफ टेररिज्म’’ नामक एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे.

क्वाड में भारत के अलावा ये देश शामिल

क्वाड में भारत के अलावा अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान सदस्य हैं. यह एक प्रमुख समूह के रूप में उभरा है, जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित कर रहा है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image