नई दिल्ली/कोलकाता। भारत के चुनावी महाकुंभ 2026 का निर्णायक मोड़ आ चुका है। असम, केरल और तमिलनाडु में मतदान संपन्न होने के बाद आज पश्चिम बंगाल में दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग जारी है। जैसे ही बंगाल में शाम 6:00 बजे आखिरी मतदाता पोलिंग बूथ से बाहर निकलेगा, देश के सामने होगा ‘एग्जिट पोल 2026’ का सबसे बड़ा विश्लेषण। सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि क्या दक्षिण की सत्ता में बदलाव होगा या बंगाल और पूर्वोत्तर की जनता ने पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है।
Exit Poll vs Opinion Poll: क्या है दोनों में अंतर?
अक्सर लोग ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल को एक ही समझ लेते हैं, लेकिन तकनीकी रूप से इनमें जमीन-आसमान का फर्क है:
ओपिनियन पोल: यह चुनाव शुरू होने से पहले जनता का ‘मूड’ जानने के लिए किया जाता है। यह केवल संभावनाओं पर आधारित होता है।
एग्जिट पोल: यह मतदान के तुरंत बाद उन लोगों से बात करके तैयार किया जाता है जो अपना वोट डालकर बाहर आए हैं। इसे अधिक विश्वसनीय माना जाता है, हालांकि यह अंतिम परिणाम नहीं होता।
यह खबर भी पढ़ें:-Bengal Elections 2026 : मिथुन चक्रवर्ती ने बेलगछिया में वोट डाला, कहा- मुझे उम्मीद है कि मतदान 90 प्रतिशत से अधिक होगा
चुनाव आयोग का नियम: क्यों करना पड़ता है इंतजार?
असम और दक्षिण के राज्यों में चुनाव पहले हो चुके हैं, लेकिन उनके एग्जिट पोल अब तक जारी नहीं हुए। इसका कारण चुनाव आयोग की निष्पक्षता नियमावली है। नियम के मुताबिक, जब तक देश के किसी भी हिस्से में आखिरी चरण की वोटिंग पूरी नहीं हो जाती, तब तक कहीं के भी रुझान सार्वजनिक नहीं किए जा सकते।
फ्लैशबैक 2021: जब एग्जिट पोल्स हुए थे धराशायी
2021 के बंगाल चुनाव का इतिहास गवाह है कि बड़े-बड़े दिग्गजों के अनुमान गलत साबित हुए थे। उस समय कई एजेंसियों ने बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया था, लेकिन ममता बनर्जी की टीएमसी (TMC)ने 294 में से 215 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया था। उस चुनाव में बीजेपी को केवल 77 सीटें मिली थीं।
पुराना रिकॉर्ड: किसने की थी सटीक भविष्यवाणी?
2021 में केवल एक पोल ऐसा था जिसने लगभग सटीक आंकड़ा दिया था:
एखोन बिस्वा बंगला संग्बाद: इन्होंने टीएमसी को 217 सीटें दी थीं (अंतिम नतीजे में 215 आईं)।
अन्य पोल्स: एबीपी सी-वोटर और चाणक्य जैसे पोल्स ने टीएमसी की बढ़त तो दिखाई थी, लेकिन 200 का आंकड़ा पार करने का अनुमान नहीं लगाया था।
यह खबर भी पढ़ें:-Bengal Elections 2026: नितिन नवीन बोले- भाजपा रचेगी इतिहास, प्रचंड बहुमत से बनेगी सरकार, जनता का मिल रहा जबरदस्त समर्थन
2026 का एग्जिट पोल कहां और कैसे देखें?
29 अप्रैल की शाम 6:00 बजे के बाद जैसे ही वोटिंग समाप्त होगी, आप इन माध्यमों पर लाइव अपडेट पा सकते हैं:
एग्जिट पोल के आंकड़े न्यूज चैनल पर लाइव डिबेट, बड़े न्यूज वेबसाइट्स पर, मोबाइल फोन्स पर ऐप्स के जरिए और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे ट्वीटर यानी एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। कई वेबसाइट्स लगातार अपडेट देती हैं।



