Friday, October 30, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentElvish Yadav House Firing: एल्विश यादव के घर पर फायरिंग मामले में...

Elvish Yadav House Firing: एल्विश यादव के घर पर फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार, फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने एनकाउंटर के बाद पकड़ा

Elvish Yadav के घर फायरिंग केस में पुलिस ने आरोपी इशांत उर्फ़ ईशू गांधी को फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। भागने की कोशिश में उसने पुलिस पर ऑटोमैटिक पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Elvish Yadav House Firing: यूट्यूबर एल्विश यादव के गुड़गांव स्थित घर पर फायरिंग मामले में फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. आरोपी का नाम इशांत उर्फ ​​ईशू गांधी बताया जा रहा है.

पुलिस से मुठभेड़ के दौरान आरोपी इशू गांधी ने भागने की खूब कोशिश की. इस दौरान उसन पर पुलिस टीम पर ऑटोमेटिक पिस्टल से आधा दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग की. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे इलाज के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी की पहचान इशांत उर्फ ​​ईशू गांधी के रूप में हुई है.

क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि 17 अगस्त को यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित आवास पर 3 बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने 25 से 30 राउंड फायर किए थे. हालांकि उस दौरान एल्विश घर पर मौजूद नहीं थे. जिस समय फायरिंग हुई उस दौरान एल्विश की मां और केवल केयर टेकर मौजूद था. बाद में इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था.

हिमांशु भाऊ गैंग ने ली थी हमले की जिम्मेदारी

फायरिंग के बाद इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया ने ली थी. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में हिमांशु भाऊ गैंग ने दावा किया कि यह हमला एल्विश यादव द्वारा कथित तौर पर जुए को बढ़ावा देने के खिलाफ था। गैंग ने अन्य लोगों को भी धमकी दी थी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image