Saturday, October 31, 2026
HomeIndiaVice President Election: उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू, चुनाव आयोग...

Vice President Election: उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू, चुनाव आयोग बोला- जल्द होगी कार्यक्रम की घोषणा

Vice President Election: जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद चुनाव आयोग ने नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि जल्द ही चुनाव की तारीख की घोषणा की जाएगी।

Vice President Election: चुनाव आयोग ने नए उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है. आयोग ने प्रेस रिलीज में कहा कि चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं. जल्द ही चुनाव की तारीख भी घोषित कर दी जाएगी. जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों के हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया था. जिसे मंगलवार को राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया था.

चुनाव आयोग ने कही ये बात

चुनाव आयोग की तरफ से कहा गया कि भारत के चुनाव आयोग को अनुच्छेद 324 के तहत भारत के उपराष्ट्रपति के पद के लिए चुनाव कराने का अधिकार प्राप्त है. भारत के उपराष्ट्रपति के पद के लिए चुनाव राष्ट्रपति एवं उप-राष्ट्रपति चुनाव अधिनियम, 1952 और उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों, यानी राष्ट्रपति एवं उप-राष्ट्रपति चुनाव नियम, 1974 द्वारा शासित होते हैं.

आयोग ने कहा कि हमने उपराष्ट्रपति चुनाव, 2025 से संबंधित तैयारियां पहले ही शुरू कर दी हैं. तैयारी संबंधी गतिविधियां पूरी होने पर, भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा यथाशीघ्र की जाएगी.

ये प्रमुख गतिविधियां हो चुकी शुरू

चुनाव आयोग ने कहा कि घोषणा-पूर्व प्रमुख गतिविधियां जो पहले ही शुरू हो चुकी हैं, उनमें निर्वाचक मंडल की तैयारी, जिसमें राज्यसभा और लोकसभा के निर्वाचित और मनोनीत सदस्य शामिल हैं. इसके अलावा रिटर्निंग अधिकारी/सहायक रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति को अंतिम रूप दिया जा रहा है. चुनाव आयोग ने कहा पिछले सभी उपराष्ट्रपति चुनावों पर पृष्ठभूमि सामग्री तैयार करना और प्रसार शुरू कर दिया है.

इससे पहले जगदीप धनखड़ ने सोमवार को एक आश्चर्यजनक कदम के तहत स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था. उनका कार्यकाल 10 अगस्त, 2027 को समाप्त होना था.

ये भी पढ़ें: Ghaziabad में चल रहा था 4 देशों का दूतावास, पीएम-राष्ट्रपति के साथ फेक फोटो लगा खुद को बताया एंबेसडर, STF के छापे में जो मिला जानकर रह जाएंगे हैरान

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image