Sunday, April 26, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentElvish Yadav : एल्विश यादव को ED ने भेजा समन, पूछताछ के...

Elvish Yadav : एल्विश यादव को ED ने भेजा समन, पूछताछ के लिए बुलाया लखनऊ,सांप के जहर वाली पार्टी से जुड़ा है मामला

लखनऊ, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यूट्यूबर सिद्धार्थ यादव उर्फ ​​एल्विश यादव को उसके द्वारा आयोजित पार्टियों में नशे के लिए सांप के जहर के संदिग्ध इस्तेमाल से जुड़े धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के एक मामले में पूछताछ के लिए 23 जुलाई को तलब किया है.आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

मई में दर्ज किया था मामला

केंद्रीय एजेंसी ने मई में मामला दर्ज किया था और उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) जिले में पुलिस द्वारा एल्विश यादव और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज एक प्राथमिकी और आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत आरोप लगाए थे.

एल्विश यादव को 23 जुलाई को ED के सामने पेश होना होगा

सूत्रों ने बताया कि एल्विश यादव को इस सप्ताह ईडी के लखनऊ कार्यालय के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था लेकिन उन्होंने अपनी विदेश यात्रा और पेशेवर प्रतिबद्धताओं के कारण मोहलत मांगी थी.सूत्रों ने बताया कि अब उन्हें 23 जुलाई को ईडी के जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है.

उन्होंने बताया कि हरियाणा के गायक राहुल यादव उर्फ ​​राहुल फाजिलपुरिया से इस सप्ताह ईडी ने पूछताछ की थी.राहुल के एल्विश यादव से कथित तौर पर संबंध हैं.उन्हें फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने 17 मार्च को गिरफ्तार किया था.यादव पर आरोप है कि उसके द्वारा आयोजित पार्टियों में नशे के लिए सांप के जहर का इस्तेमाल किया जाता था.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular