Friday, October 30, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessAnil Ambani की कंपनियों पर ED की कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

Anil Ambani की कंपनियों पर ED की कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 1120 करोड़ की संपत्तियां कुर्क की

Anil Ambani: ईडी ने धनशोधन जांच के तहत अनिल अंबानी की कंपनियों की 1,120 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां कुर्क की हैं। इससे रिलायंस समूह की कुल कुर्क संपत्तियां 10,117 करोड़ रुपये हो गई हैं।

Anil Ambani: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी की कंपनियों के खिलाफ धनशोधन मामले की जांच के तहत और 1,120 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि रिलायंस समूह की कुल 10,117 करोड़ रुपये की संपत्तियां अब तक कुर्क की जा चुकी हैं.

रिलायंस सेंटर समेत 18 संपत्तियां कुर्क

अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के बैलार्ड एस्टेट में स्थित रिलायंस अनिल अंबानी समूह के रिलायंस सेंटर समेत 18 संपत्तियों, सावधि जमा और गुपचुप निवेश से जुड़े शेयरों को धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत अस्थायी रूप से कुर्क किया गया है.

उन्होंने कहा कि रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की 7 अन्य संपत्तियों, रिलायंस पावर लिमिटेड की 2 संपत्तियों, रिलायंस वैल्यू सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की 9 संपत्तियों, रिलायंस वैल्यू सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, रिलायंस वेंचर एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, फी मैनेजमेंट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, आधार प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और गेमसा इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर सावधि जमा के साथ-साथ रिलायंस वेंचर एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड और फी मैनेजमेंट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किए गए गुपचुप निवेश को कुर्क कर लिया गया है.

अब तक 10,117 करोड़ की संपत्ति की जा चुकी कुर्क

ईडी ने इसके पहले रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (आरकॉम), रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड और रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड से जुड़े बैंक धोखाधड़ी मामलों में 8,997 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क की हैं. इस मामले में अब तक रिलायंस समूह की कुल 10,117 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: Rajasthan हाईकोर्ट का फैसला, शादी की उम्र न हुई हो, तब भी ‘लिव-इन’ में रह सकते हैं बालिग

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image