Friday, November 13, 2026
HomeNational NewsPM Modi On Economic Survey: 'आर्थिक सर्वेक्षण अर्थव्यवस्था की मौजूदा ताकत को...

PM Modi On Economic Survey: ‘आर्थिक सर्वेक्षण अर्थव्यवस्था की मौजूदा ताकत को रेखांकित कर रहा’,पीएम मोदी बोले-हम विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे

नई दिल्ली,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि संसद में पेश किया गया आर्थिक सर्वेक्षण अर्थव्यवस्था की मौजूदा ताकत को रेखांकित करता है और सरकार द्वारा लाए गए विभिन्न सुधारों के परिणामों को भी प्रदर्शित करता है.

GDP वृद्धि दर 2024-25 में 6.5 से 7 प्रतिशत के बीच रहेगी

संसद में पेश आर्थिक समीक्षा 2023-24 में यह अनुमान लगाया गया है कि वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 6.5 से 7 प्रतिशत के बीच रहेगी.वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अनुमानित वृद्धि दर पिछले वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अनुमानित 8.2 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर से कम है.

”हम विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं”

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,”आर्थिक सर्वेक्षण हमारी अर्थव्यवस्था की मौजूदा ताकत को रेखांकित करता है और हमारी सरकार द्वारा लाए गए विभिन्न सुधारों के परिणामों को भी प्रदर्शित करता है.उन्होंने कहा,यह आगे के विकास और प्रगति के क्षेत्रों की भी पहचान करता है क्योंकि हम विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image