Friday, November 20, 2026
HomeLatest NewsEarthquake In Syria: सीरिया में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर...

Earthquake In Syria: सीरिया में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई तीव्रता

दमिश्क, मध्य एशिया में सोमवार देर रात 5.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए.हालांकि, किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है, लेकिन उत्तरी सीरिया और तुर्किये में पिछले साल आए विनाशकारी भूकंप की यादें ताजा होने से लोगों में दहशत फैल गई.

10 किलोमीटर गहराई में था भूकंप का केंद्र

सीरिया के राष्ट्रीय भूकंप केंद्र ने बताया कि हामा से 28 किलोमीटर पूर्व में स्थानीय समयानुसार देर रात 11 बजकर 56 मिनट पर 5.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने भूकंप की तीव्रता 5.0 बताई और कहा कि इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था.

जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘SANA’ के अनुसार, हामा और आसपास के क्षेत्रों के अधिकारियों ने भूकंप के कारण जानमाल के बड़े नुकसान की कोई सूचना नहीं दी है.एजेंसी ने बताया कि सीरिया की राजधानी दमिश्क और लेबनान की राजधानी बेरूत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर सड़कों पर आ गए.

6 फरवरी 2023 को 7.8 तीव्रता का आया था भूकंप

बता दें कि इससे पहले, 6 फरवरी 2023 को उत्तरी सीरिया और तुर्किये में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप के कारण 59,000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी और कई ऐतिहासिक धरोहरें तबाह हो गई थीं.हामा के स्वास्थ्य निदेशक माहिर यूनुस ने रेडियो स्टेशन ‘शम’ को बताया कि भूकंप के झटकों से घबराकर सुरक्षित जगहों पर भागने की कोशिश में 25 लोगों को मामूली चोटें आईं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image