Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsEarthquake News: भूकंप से तेज झटकों से हिला अमेरिका का कैलिफोर्निया,...

Earthquake News: भूकंप से तेज झटकों से हिला अमेरिका का कैलिफोर्निया, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता, अब जारी किया ये अलर्ट

सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका), अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया के एक बड़े क्षेत्र में गुरुवार को 7.0 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप के बाद अमेरिका के पश्चिमी तट के निकट के इलाकों में रहने वाले 53 लाख लोगों के लिए हल्की सुनामी की चेतावनी जारी की गई.

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप के झटके सुबह 10:44 बजे (गुरुवार को स्थानीय समय अनुसार) फर्नडेल के पश्चिम में महसूस किए गए. फर्नडेल तटीय हम्बोल्ट काउंटी का एक छोटा शहर है और ओरेगन सीमा से लगभग 209 किलोमीटर दूर है.

हिलने लगी दुकानों की अलमारियां

इसका असर दक्षिण में सैन फ्रांसिस्को तक महसूस किया गया, जहां निवासियों ने कई सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए. इसके बाद कई छोटे-छोटे झटके आए. भूकंप के कारण दुकानों की अलमारियां हिलने लगीं, बच्चे डेस्क के नीचे छिप गए थे तथा लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए थे. हालांकि, भूकंप से किसी बड़ी क्षति या किसी के हताहत होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है.

सुनामी की चेतावनी 1 घंटे प्रभावी रही

सुनामी की चेतावनी लगभग 1 घंटे तक प्रभावी रही. यह भूकंप आने के तुरंत बाद जारी की गई थी और इसने दायरे में कैलिफोर्निया के मोंटेरे बे के तट से लेकर ओरेगन तक लगभग 805 किलोमीटर के समुद्र तट को शामिल किया गया था. रेडवुड जंगल, खूबसूरत वादियों और तीन-काउंटी एमराल्ड ट्राएंगल की प्रसिद्ध मारिजुआना फसल के लिए मशहूर यह क्षेत्र 2022 में 6.4 तीव्रता के भूकंप से प्रभावित हुआ था.

भूकंप विज्ञानी लूसी जोन्स ने सोशल मीडिया मंच ‘ब्लूस्काई’ पर कहा कि कैलिफोर्निया का उत्तर-पश्चिमी भाग राज्य में भूकंप के लिहाज से सबसे संवेदनशील हिस्सा है क्योंकि यह वो जगह है जहां तीन टेक्टोनिक प्लेट मिलती हैं.

भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी

भूकंप के तुरंत बाद लोगों के फोन पर राष्ट्रीय मौसम सेवा से सुनामी की चेतावनी से संबंधी संदेश आए, जिसमें लिखा था, ‘‘शक्तिशाली लहरें और तेज धाराएं आपके नजदीकी तटों को प्रभावित कर सकती हैं. आप खतरे में हैं. तटीय क्षेत्र से दूर रहें. अभी ऊंचाई वाले इलाकों या राज्य के भीतरी इलाकों में चले जाएं. जब तक स्थानीय अधिकारी लौटने के लिहाज से इलाके को सुरक्षित न कहें, तब तक तट से दूर रहें.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image