Friday, May 22, 2026
HomeLatest NewsEarthquake: केरल के त्रिशूर में भूकंप के हल्के झटके महसूस, रिक्टर स्केल...

Earthquake: केरल के त्रिशूर में भूकंप के हल्के झटके महसूस, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.0 मापी गई

त्रिशूर, केरल के त्रिशूर और पलक्कड़ जिले के कुछ हिस्सों में शनिवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.0 मापी गई.राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि आज सुबह 8.15 बजे क्षेत्र में 3.0 तीव्रता का भूकंप आया.

त्रिशूर जिले के अधिकारियों ने पीटीआई से कहा कि भूकंप के झटके 4 सेकंड तक महसूस किए गए लेकिन इससे किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है.

NCS ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा ‘कि भूकंप का केंद्र 10.55 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.05 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 7 किलोमीटर की गहराई पर था.अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटके कुन्नमकुलम, एरुमाप्पेट्टी और पझांजी क्षेत्रों,पलक्कड़ जिले के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular