Monday, November 2, 2026
HomeLatest NewsDonald Trump: '8 महीनों में 8 युद्ध खत्म करवाए, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...

Donald Trump: ‘8 महीनों में 8 युद्ध खत्म करवाए, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- ‘अब पाकिस्तान और अफगानिगस्तान संघर्ष भी जल्द खत्म करवाऊंगा’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके प्रशासन ने 8 महीनों में 8 युद्ध समाप्त कराए. थाईलैंड-कंबोडिया के बीच नए युद्धविराम के मौके पर उन्होंने कहा कि अब केवल एक संघर्ष बाकी है — पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच शुरू हुआ हालिया संघर्ष — जिसे वे जल्द सुलझा लेंगे।

Donald Trump: थाईलैंड और कंबोडिया ने रविवार को अपनी सेनाओं के बीच विस्तारित युद्धविराम समझौते पर साइन किए. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद थे, उन्होंने कहा कि यह उन 8 युद्धों में से एक था जिन्हें उनके प्रशासन ने सिर्फ 8 महीनों में समाप्त किया, यानी औसत के हिसाब से हर महीने एक युद्ध खत्म हुआ.

पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष करवाऊंगा खत्म: ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि अब केवल एक संघर्ष बाकी है, जो पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हाल ही में शुरू हुआ है। उन्होंने भरोसा जताया कि इसे भी वे जल्दी सुलझा लेंगे। ट्रंप ने कहा, “मैं दोनों पक्षों को जानता हूं। पाकिस्तान के फील्ड मार्शल और प्रधानमंत्री दोनों बहुत अच्छे लोग हैं। मुझे यकीन है कि इसे भी मैं जल्द सुलझा दूंगा।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि यह कहना ठीक नहीं होगा कि यह उनका शौक है, क्योंकि मामला बहुत गंभीर है। लेकिन सच कहें तो उन्हें इसमें महारत हासिल है और उन्हें यह करना पसंद है। उन्होंने कहा कि यह काम संयुक्त राष्ट्र (UN) को करना चाहिए था, लेकिन वे ऐसा नहीं करते।

संयुक्त राष्ट्र पर कसा तंज

ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र पर तंज कसते हुए कहा कि “UN ने मेरा टेलीप्रॉम्प्टर बंद कर दिया था जब मैं भाषण दे रहा था। मुझे बिना टेलीप्रॉम्प्टर के बोलना पड़ा। वे इसी में अच्छे हैं, लेकिन वास्तविकता में संयुक्त राष्ट्र में बहुत क्षमता है। काश वे कुछ करते, लेकिन इस मुद्दे पर उन्होंने हमारे साथ कोई सहयोग नहीं किया।”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image