Monday, November 2, 2026
HomeUser Interest CategoryIPL-CricketRohit Sharma Emotional Post: वतन वापसी से पहले रोहित शर्मा ने किया...

Rohit Sharma Emotional Post: वतन वापसी से पहले रोहित शर्मा ने किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- ‘आखिरी बार सिडनी से विदा ले रहा’

Rohit Sharma Emotional Post: रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया से भारत लौटने से पहले एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने सिडनी एयरपोर्ट की तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा-“एक आखिरी बार, सिडनी से विदा लेते हुए।”

Rohit Sharma Emotional Post: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खत्म हो चुकी है. सीरीज खत्म के होने के बाद भारत के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा स्वदेश लौट चुके हैं. लेकिन वतन वापसी से पहले रोहित ने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है,’ एक आखिरी बार, सिडनी से विदा लेते हुए.’

सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच सिडनी में खेला गया. जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर जीत हासिल की. हालांकि सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने जीती. इस मैच में रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 121 रन की नाबाद पारी खेली. वहीं विराट कोहली ने भी उनका साथ बखूबी साथ निभाया और उन्होंने भी नाबाद 74 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई.

Image Source: BCCI

भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में रोहित शर्मा प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे. वो भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. तीसरे आखिरी मैच में उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. मैच के बाद रोहित और विराट ने रवि शास्त्री से बातचीत के दौरान कहा था कि पता नहीं एक खिलाड़ी के रूप में दोबारा ऑस्ट्रेलिया आना हो या नहीं. अब सिडनी से स्वदेश वापसी पर भी उन्होंने अपनी इसी बात को दोहराया है.

Image Source: BCCI

ये भी पढ़ें: Donald Trump: ‘8 महीनों में 8 युद्ध खत्म करवाए, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- ‘अब पाकिस्तान और अफगानिगस्तान संघर्ष भी जल्द खत्म करवाऊंगा’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image