Tuesday, October 27, 2026
HomeLatest NewsDonald Trump Tariff: डोनाल्ड ट्रंप ने बांग्लादेश, जापान समेत 14 देशों पर...

Donald Trump Tariff: डोनाल्ड ट्रंप ने बांग्लादेश, जापान समेत 14 देशों पर लगाया भारी भरकम टैक्स, भारत के साथ ट्रेड डील पर कही ये बात

Donald Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बांग्लादेश-जापान समेत 14 देशों पर भारी भरकम टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जो 1 अगस्त 2025 से प्रभावी हो जाएगा. वहीं ट्रंप ने भारत के साथ जल्द ही एक बड़ा व्यापार समझौता पूरा होने के संकेत दिए हैं और कहा है कि हम भारत के साथ सौदा करने के बेहद करीब हैं. ट्रंप ने यह बयान इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक डिनर के दौरान दिया.

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ब्रिटेन और चीन के साथ समझौता कर लिया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने उन देशों को पत्र भेजा है जिनके बारे में उनका मानना ​​है कि वे अमेरिका के साथ समझौता नहीं करेंगे. उन्होंने भारत के साथ ट्रेड डील का संकेत देते हुए कहा- हम भारत के साथ एक सौदा करने के बेहद करीब हैं। हमनें दूसरे देशों से भी मुलाकात की, लेकिन हमें नहीं लगता कि हम सौदा कर पाएंगे. इसलिए हम उन्हें सिर्फ़ एक पत्र भेजेंगे.

ट्रंप टैरिफ लगाने के साथ दी चेतावनी

ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर अपने प्रशासन द्वारा 14 देशों को भेजे गए पत्रों को साझा किया, जिसमें उन्हें टैरिफ के बारे में बताया गया जो 1 अगस्त से प्रभावी होगा. उन्होंने ने इस पत्र में स्पष्ट किया कि यह फैसला अमेरिका के व्यापार घाटे को संतुलित करने और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लिया गया है. ट्रंप ने साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई देश जवाबी टैरिफ लगाता है, तो अमेरिका उसी के अनुपात में शुल्क बढ़ा देगा.

किस देश पर लगेगा कितना टैरिफ

इस फैसले के तहत थाईलैंड और कंबोडिया प्रत्येक पर 36 प्रतिशत का टैरिफ लगेगा, जबकि बांग्लादेश और सर्बिया प्रत्येक पर 35 प्रतिशत का टैरिफ लगेगा. मलेशिया और कजाकिस्तान प्रत्येक पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगेगा. म्यांमार और लाओस को अमेरिका को निर्यात किए जाने वाले अपने सामान पर 40 प्रतिशत टैरिफ का सामना करना पड़ेगा. इंडोनेशिया को 32 प्रतिशत की टैरिफ, दक्षिण अफ्रीका और बोस्निया और हर्जेगोविना पर 30 प्रतिशत टैरिफ ट्यूनीशिया को 25 प्रतिशत टैरिफ, जापान और दक्षिण कोरिया को 1 अगस्त से 25 प्रतिशत टैरिफ का सामना करना पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें: PM Modi Foreign Visit: ब्रिक्स समिट में शामिल होने के बाद ब्रासीलिया पहुंचे पीएम मोदी, पारंपरिक अंदाज में किया गया भव्य स्वागत

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image