Friday, November 20, 2026
HomeLatest NewsDelhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में छाया घना कोहरा, 26 ट्रेनें चल रही...

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में छाया घना कोहरा, 26 ट्रेनें चल रही देरी से, 100 से अधिक फ्लाइट लेट

नई दिल्ली, दिल्ली में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर का दौर जारी है. शुक्रवार को राजधानी के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा. विजिबिलिटी कम होने के कारण हवाई और रेल यातायात प्रभावित हुआ. घने कोहरे कारण से 26 ट्रेनें विलंब से चल रही हैं. वहीं 100 से अधिक फ्लाइट भी डिले हैं.

DIAL ने यात्रियों को दी ये जानकारी

एयरपोर्ट का संचालन करने वाले ‘दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड’ (DIAL) ने सुबह 5 बजकर 52 मिनट पर ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा,” घने कोहरे के कारण उड़ानों के प्रस्थान पर असर पड़ा है. हालांकि, सीएटी-III अनुपालन उड़ानें दिल्ली एयरपोर्ट से आगमन और प्रस्थान करने में सक्षम हैं.”
सीएटी-III अनुपालन कम दृश्यता की स्थिति में उड़ानों के संचालन की अनुमति देता है.

डीआईएएल ने यात्रियों से अपील की है कि वे उड़ानों की नवीनतम जानकारी के लिए संबंधित विमानन कंपनी से संपर्क करें और उसने यात्रियों को हुई किसी भी असुविधा के लिए खेद जताया. उड़ानों की स्थिति की जानकारी देने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटरडारडॉटकॉम’ पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, हवाई अड्डे पर 100 से अधिक उड़ानों के परिचालन में देरी हुई है.

इंडिगो ने कही ये बात

इंडिगो ने कहा, ”हम सलाह देते हैं कि आप हवाई अड्डे तक की अपनी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें, क्योंकि दिल्ली में कोहरे के कारण दृश्यता कम हो रही है और यातायात प्रभावित हो रहा है.” राष्ट्रीय राजधानी का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रतिदिन लगभग 1,300 उड़ानों का परिचालन करता है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image