Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsDelhi Weather Update: दिल्ली में लगातार तीसरे दिन छाया घना कोहरा, 51...

Delhi Weather Update: दिल्ली में लगातार तीसरे दिन छाया घना कोहरा, 51 ट्रेनें चल रही देरी से, 160 से अधिक फ्लाइट्स भी डिले

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में लगातार तीसरे दिन भी सुबह कोहरा छाया रहा, जिसके कारण 51 रेलगाड़ियों के परिचालन में विलंब हुआ. वहीं घने कोहरे का असर हवाई यातायात पर भी देखने को मिला. जहां इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 160 से अधिक फ्लाइट्स के संचालन में देरी, तो करीब 8 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया.

विजिबिलिटी पहुंची शून्य पर

मौसम विभाग ने बताया कि तड़के 4 बजे से 7.30 बजे के बीच पालम में दृश्यता शून्य थी. वहीं शनिवार को पालम में 9 घंटे तक विजिबिलिटी शून्य रही. जिसके चलते हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ. सफदरजंग में सुबह 5.30 बजे दृश्यता घटकर 0.50 मीटर रह गई. सुबह 7.30 बजे बहुत घने कोहरे के कारण पालम और सफदरजंग हवाई अड्डों पर सामान्य दृश्यता शून्य हो गई.

AQI 372 किया गया दर्ज

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 372 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है.
एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है.

दिन में घना कोहरा छाए रहने की संभावना

न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 95 प्रतिशत दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने दिन में घने से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image