Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsDelhi Weather: खराब मौसम का फ्लाइट्स पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट पर 100...

Delhi Weather: खराब मौसम का फ्लाइट्स पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 से अधिक उड़ानों के संचालन में देरी

नई दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और कुछ क्षेत्रों में दृश्यता शून्य हो गई. इसका असर हवाई यातायात पर देखने को मिला,
एक अधिकारी ने बताया खराब मौसम के कारण शुक्रवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 से अधिक उड़ानों के परिचालन में देरी हुई. फिलहाल अब तक किसी उड़ान का मार्ग परिवर्तित नहीं किया गया है.

दिल्ली एयरपोर्ट की तरह से कही गई ये बात

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) ने सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग और टेकऑफ जारी रहने के बावजूद, जो उड़ानें कैट-तृतीय के अनुरूप नहीं हैं, उन पर असर पड़ सकता है. यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की अपडेट जानकारी के लिए संबंधित विमानन सेवा से संपर्क करें. किसी भी असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है.”

क्या होती है कैट तृतीय सुविधा ?

कैट तृतीय सुविधा, विमानों को कम दृश्यता की स्थिति में भी उड़ान भरने की अनुमति देती है. DIAL द्वारा संचालित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) प्रतिदिन लगभग 1,300 उड़ानों का परिचालन करता है.

इस खबर को भी पढ़ें: China HMPV Virus : चीन में फिर फैल रहा कोरोना जैसा वायरस ! अस्पतालों और श्मशान में लगी भीड़

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image