Thursday, July 9, 2026
HomeIndiaरोहिणी बिल्डिंग हादसा: मलबे से दो और शव मिले, मृतकों की संख्या...

रोहिणी बिल्डिंग हादसा: मलबे से दो और शव मिले, मृतकों की संख्या बढ़कर 3 हुई, रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म

Delhi Rohini Building Collapse: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत ढहने से मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मलबे से दो और शव बरामद किए गए, जबकि एक व्यक्ति घायल है।

Delhi Rohini Building Collapse: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में निर्माणाधीन 4 मंजिला इमारत ढहने के मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है. बुधवार शाम हुए इस हादसे के बाद पूरी रात चले राहत एवं बचाव अभियान के दौरान मलबे से 2 और शव बरामद किए गए. यह हादसा बुधवार शाम करीब 4:20 बजे नगर निगम के एक स्कूल के पास हुआ. घटना के समय दिल्ली में भारी बारिश हो रही थी. अचानक निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे लोग मलबे में दब गए.

तीन लोगों की मौत, एक घायल

दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अधिकारियों के अनुसार, बचाव दल ने मलबे से कुल 3 लोगों को बाहर निकाला. इनमें से दो लोगों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक घायल का इलाज जारी है. इसके अलावा, अग्निशमन कर्मियों के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया. इस तरह हादसे में कुल तीन लोगों की जान चली गई.

रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे के बाद पुलिस, दिल्ली अग्निशमन सेवा, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF),दिल्ली नगर निगम (MCD), राजस्व विभाग और अन्य एजेंसियों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया. मलबा हटाने के लिए भारी मशीनों का इस्तेमाल किया गया। अधिकारियों के अनुसार, सभी संभावित लोगों की तलाश पूरी होने के बाद बचाव अभियान समाप्त कर दिया गया है, हालांकि एहतियात के तौर पर डीएफएस की टीम अब भी मौके पर तैनात है.

MCD ने क्या कहा?

दिल्ली नगर निगम की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे से जी-4/152 और जी-4/153 नंबर की संपत्तियां प्रभावित हुई हैं. एमसीडी के अनुसार, यह इमारत हाल ही में बनाई गई थी और इसका नक्शा ‘सरल योजना’ के तहत स्वीकृत किया गया था. हादसे के समय इमारत में प्लंबिंग का काम चल रहा था. हालांकि, निगम ने स्पष्ट किया है कि इमारत गिरने के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत तकनीकी जांच के बाद ही चल सकेगा.

पुलिस ने शुरू की जांच

दिल्ली पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. जांच में यह देखा जाएगा कि स्वीकृत भवन नक्शे का पालन किया गया था या नहीं, निर्माण की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप थी या नहीं, निर्माण के दौरान कोई अवैध संरचनात्मक बदलाव तो नहीं किए गए, परियोजना से जुड़े बिल्डर, इंजीनियर और अन्य जिम्मेदार लोगों की भूमिका क्या रही. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कोटा को दी बड़ी सौगात, बोले- ‘सीएम भजनलाल के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा राजस्थान’


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image