Tuesday, May 19, 2026
HomeLatest NewsLawrence Bishnoi की तरह बनना चाहता था युवक, हथियारों के साथ सोशल...

Lawrence Bishnoi की तरह बनना चाहता था युवक, हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो, सीधा पहुंचा जेल

नई दिल्ली, अवैध हथियारों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करना के आरोप में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को राजधानी के द्वारका इलाके से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आकाश जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से प्रभावित था और हथियारों के साथ तस्वीरें साझा करके सोशल मीडिया पर कुख्यात होना चाहता था.

इंस्टाग्राम पर हथियारों के साथ शेयर की फोटा

सिंह ने कहा, ‘पुलिस टीम को ‘इंस्टाग्राम’ पर आग्नेयास्त्रों के साथ पोज देते हुए आकाश नामक व्यक्ति की तस्वीर मिली. उसके अकाउंट पर तुरंत नजर रखी गई और उसे पकड़ने के लिए जानकारी जुटाई गई.’

पुलिस ने पिस्तौल और जिंदा कारतूस किए बरामद

अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर आकाश को 15 अक्टूबर को पकड़ा गया. उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस जब्त किया गया और जाफरपुर कलां पुलिस थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आकाश ने खुलासा किया कि वह लॉरेंस बिश्नोई की तरह कुख्यात होना चाहता था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular