Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsDelhi Liquor Scam : ED ने दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal को...

Delhi Liquor Scam : ED ने दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal को भेजा 9वां समन,21 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया

नई दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नया समन जारी कर उन्हें 21 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है.आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी.आम आदमी पार्टी (आप) के 55 वर्षीय राष्ट्रीय संयोजक को मध्य दिल्ली में केंद्रीय एजेंसी के कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है.

सूत्रों ने कहा कि 9वां समन जारी किया गया है ताकि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत केजरीवाल का बयान दर्ज किया जा सके. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने इन समन को अवैध बताते हुए हर बार पेश होने से इनकार किया है.

दिल्ली की एक अदालत ने इस मामले में पिछले 8 समन में से 6 की अवहेलना करने के लिए एजेंसी की ओर से दायर 2 शिकायतों पर केजरीवाल को शनिवार को जमानत दे दी. वहीं एजेंसी ने इस मामले में 2 दिन पहले बीआरएस नेता के. कविता को गिरफ्तार किया था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image