Saturday, May 16, 2026
HomeLatest News19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में वोटिंग, 4 जून...

19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में वोटिंग, 4 जून को नतीजे, देखें पूरा शेड्यूल

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे, जबकि काउंटिंग 4 जून को होगी। पहला चरण 19 अप्रैल को, दूसरा 26 अप्रैल को, तीसरा 7 मई को, चौथा 13 मई को, पांचवां 20 मई को, छठा 25 मई को और सातंवा चरण 1 जून को होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव के लिए हमारी टीम तैयार है। उन्होंने कहा कि चुनाव में 97 करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे। 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे, जबकि 55 लाख EVM का इस्तेमाल किया जाएगा। 

पहला चरण-19 अप्रैल- 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग 
दूसरा चरण- 26 अप्रैल- 13 राज्यों की 89 सीटों पर वोटिंग 
तीसरा चरण- 7 मई- 12 राज्यों की 94 सीटों पर वोटिंग
चौथा चरण-13 मई- 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग
पांचवा चरण- 20 मई- 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग
छठा चरण- 25 मई- 7 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग 
सातवां चरण- 1 जून- 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग
नतीजे 4 जून को आएंगे

राजस्थान में दो चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव

19 अप्रैल को 12 सीट पर वोटिंग: श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा, नागौर

26 अप्रैल को 13 सीट पर वोटिंग: टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हिमालय से समुद्र तक और रेगिस्तान से बारिश वाले पूर्वोत्तर तक बूथों पर एक जैसी सुविधा होगी. 85 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वोटर या दिव्यांग वोटर के घर फॉर्म भिजवाएंगे, ताकि वो घर से वोट डाल सकें। बूथ पर वो आएंगे तो उनको आयोग वोलेंटियर सहयोग करेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीईसी ने कहा कि चुनाव के बाद मतदान केंद्र पर कचरा नहीं होगा। कार्बन फुट प्रिंट सबसे कम होगा। केवाईसी, वोटर हेल्प लाइन और सी विजिल एप सबवोटर कार्ड से बूथ, उम्मीदवारों की जानकारी मिलेगी। कॉन्ट्रेक्ट स्टाफ या वॉलंटियर चुनाव ड्यूटी में नहीं लगाए जाएंगे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular