Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsDelhi Liquor Policy Case: अदालत से केजरीवाल, अरविंद सिसोदिया और के. कविता...

Delhi Liquor Policy Case: अदालत से केजरीवाल, अरविंद सिसोदिया और के. कविता को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली, दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धनशोधन और भ्रष्टाचार के मामलों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत गुरुवार को बढ़ा दी.विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दर्ज धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में केजरीवाल की हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ा दी जबकि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के एक मामले में उनकी न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ा दी गई.

सिसोदिया और के कविता की बढ़ी न्यायिक हिरासत

न्यायाधीश ने धनशोधन के मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया,भारत राष्ट्र समिति की नेता के. कविता और अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत भी 31 जुलाई तक बढ़ा दी.आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश किया गया.

सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले ईडी द्वारा दर्ज मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी थी लेकिन वह तिहाड़ जेल में ही बंद रहे क्योंकि उन्होंने मामले में जमानती मुचलका नहीं भरा.केजरीवाल CBI द्वारा दर्ज मामले में न्यायिक हिरासत में हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular