Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsDelhi Liquor Policy Case : अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट...

Delhi Liquor Policy Case : अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई,कोर्ट ने CBI को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

नई दिल्ली, दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को CBI से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें उन्होंने आबकारी नीति ‘घोटाले’ से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी है. न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को नोटिस जारी कर 7 दिन में जवाब दाखिल करने को कहा.

17 जुलाई को होगी सुनवाई

उच्च न्यायालय ने कहा कि केजरीवाल के वकील 2 दिन के भीतर यदि कोई प्रत्युत्तर हो तो दाखिल कर सकते हैं.अदालत ने दलीलें सुनने के लिए मामले को 17 जुलाई को सूचीबद्ध किया है.

गिरफ्तारी के अलावा,आप के राष्ट्रीय संयोजक ने अधीनस्थ अदालत के 26 जून और 29 जून के आदेशों को भी चुनौती दी है, जिसके तहत उन्हें क्रमश: 3 दिन की सीबीआई हिरासत और 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.केजरीवाल (55) को सीबीआई ने 26 जून को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था, जहां वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज धन शोधन के एक मामले में न्यायिक हिरासत में थे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular