Tuesday, May 19, 2026
HomeLatest NewsDelhi Murder News: दिल्ली में सनसनीखेज हत्याकांड, पति ने बीवी और 3...

Delhi Murder News: दिल्ली में सनसनीखेज हत्याकांड, पति ने बीवी और 3 बच्चों का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद आरोपी फरार

Delhi Four Murder News: दिल्ली के समयपुर बादली क्षेत्र में महिला और उसके तीन नाबालिग बच्चों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस को शक है कि पति ने वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

Delhi Four Murder News: दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में बुधवार को 4 लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक महिला और उसके 3 नाबालिग बच्चों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. पुलिस को शक है कि महिला के पति ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया.

पत्नी और तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट

पुलिस के मुताबिक, चंदन पार्क इलाके में चार लोगों की हत्या कर दी गई, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. जहां महिला और उसके 3 बच्चों के शव उनके घर के अंदर पड़े थे और चारों तरफ खून फैला हुआ था. मृतक महिला की पहचान अनीता के रूप में हुई है. परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला के पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और तीनों बच्चों का गला काट दिया और मौके से फरार हो गया.

फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की एक टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों को घटनास्थल पर भेजा गया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि मौत के सही कारण का पता लगाया जा सके. मामले की जांच जारी है. आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं.’

ये भी पढ़ें: ‘किसी को भी संस्था को बदनाम करने की अनुमति नहीं दूंगा’, NCERT की किताब में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ से जुड़े चैप्टर पर CJI सूर्यकांत नाराज

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular