Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsDelhi Heavy Rain: दिल्ली में भारी बारिश के कारण बड़ा हादसा, नजफगढ़...

Delhi Heavy Rain: दिल्ली में भारी बारिश के कारण बड़ा हादसा, नजफगढ़ में मकान ढहने से 4 लोगों की मौत, एक घायल, फ्लाइटों का संचालन भी प्रभावित

Delhi Heavy Rain: दिल्ली में शुक्रवार सुबह हुई भारी बारिश के कारण बड़ा हादसा हो गया. नजफगढ़ के खड़खड़ी नहर गांव में एक मकान ढहने से 3 बच्चों और एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि महिला का पति घायल हुआ है।

Delhi-NCR Rain: दिल्ली NCR में शुक्रवार सुबह तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हो रही है. वहीं बारिश के चलते दिल्ली में एक बड़ा हादसा हो गया, इसमें 4 लोगों की मौत हो गई. दरअसल, भारी बारिश के कारण नजफगढ़ इलाके में एक मकान के ढहने से 3 बच्चों और एक महिला की मौत हो गई. वहीं महिला के पति को मामूली चोटें आई हैं. उधर बारिश के चलते इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उड़ानों का परिचालन भी प्रभावित हुआ है.

मकान ढहने से 4 लोगों की मौत

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया ‘हमें सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर नजफगढ़ के खड़खड़ी नहर गांव में मकान ढहने की सूचना मिली. हमने मौके पर कई टीम तैनात कीं और मलबे से 4 लोगों को निकाला. इन लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
हमने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है.’

खराब मौसम के कारण विमानों का संचालन प्रभावित

मौसम के अचानक बदलने के कारण भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. वहीं भारी बारिश के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ है. एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी ‘दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड’ (DIAL) ने कहा कि खराब मौसम के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हुईं. एअर इंडिया ने कहा कि प्रतिकूल मौसम के कारण उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ.

https://twitter.com/AHindinews/status/1918132512808722939

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image