Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryIPL-CricketMI vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के इस गेंदबाज पर BCCI ने ठोका...

MI vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के इस गेंदबाज पर BCCI ने ठोका जुर्माना, मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में इस गलती की मिली सजा

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान IPL की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया गया। उन्हें अनुच्छेद 2.2 (मैच के दौरान उपकरणों का दुरुपयोग) के लेवल-1 उल्लंघन का दोषी पाया गया और एक डिमेरिट अंक भी दिया गया।

Mukesh Kumar Fined: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पर यहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया. मुकेश को अनुच्छेद 2.2 के अंर्तगत लेवल एक के उल्लघंन के लिए एक डिमेरिट अंक भी दिया गया जो ‘मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़े, मैदानी उपकरण या ‘फिक्स्चर और फिटिंग’ के दुरुपयोग’ से संबंधित है.

IPL की तरफ से कही गई ये बात

IPL की एक रिलीज में कहा गया, ‘मुकेश कुमार ने अनुच्छेद 2.2 के लेवल एक के उल्लघंन को और मैच रेफरी का जुर्माना स्वीकार कर लिया है.’ इसके अनुसार, ‘आचार संहिता के लेवल एक उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का फैसला मान्य होता है.’

मुंबई प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स बुधवार को यहां मुंबई इंडियंस से 59 रन से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई. मुंबई इंडियंस इस जीत से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बनी. वहीं मुकेश ने 4 ओवरों में 48 रन दिए और दो विकेट लिए. उनके आखिरी ओवर में 3 छक्के और 2 चौकों से 27 रन बने.

इसे भी पढ़ें: ‘देश के दुश्मनों ने देखा कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है’, Bikaner में गरजे PM Modi, कहा-’22 अप्रैल का बदला 22 मिनट में लिया’, जानें भाषण की बड़ी बातें

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image