Wednesday, July 8, 2026
HomeIndiaदिल्ली : रोहिणी में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरी, एक की मौत,...

दिल्ली : रोहिणी में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरी, एक की मौत, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

दिल्ली के रोहिणी इलाके में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मलबे में पांच से दस लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस, दमकल, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियां संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं।

Delhi Building Collapse : नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी इलाके में बुधवार को एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच-छह अन्य के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में भारी बारिश के बीच यह घटना शाम 4.20 बजे रोहिणी सेक्टर 16 में एक एमसीडी स्कूल के पास हुई। हालांकि, अधिकारियों ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है कि इस घटना का कारण खराब मौसम था या नहीं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अब भी पांच से छह लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है।’पुलिस, दिल्ली अग्निशमन सेवा, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया। इससे पहले मलबे से दो लोगों को जीवित बाहर निकाला गया था, जबकि बचावकर्मी मलबे के नीचे फंसे लोगों की तलाश जारी रखे हुए हैं।

5 से 10 लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका

प्राथमिक जानकारी के अनुसार मलबे से दो लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया है। वहीं आशंका है कि अभी भी 5 से 10 लोग मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं। हालांकि प्रशासन ने अभी तक फंसे लोगों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

50 मीटर के दायरे में मकानों को खाली कराया गया

पुलिस का कहना है कि घटना के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया है और सुरक्षा के मद्देनजर इमारत के आसपास लगभग 50 मीटर के दायरे में स्थित मकानों को खाली करा दिया गया है। मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग भी जुट गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image