Friday, November 20, 2026
HomeLatest NewsDelhi Blast: दिल्ली के प्रशांत विहार में धमाका, एक शख्स हुआ घायल,...

Delhi Blast: दिल्ली के प्रशांत विहार में धमाका, एक शख्स हुआ घायल, इलाके की घेराबंदी की गई

नई दिल्ली, दिल्ली में रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में गुरुवार को जोरदार धमाका हुआ. पुलिस ने बताया कि विस्फोट से पास में खड़े एक तिपहिया वाहन के चालक को मामूली चोटें आई हैं. पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.

11.48 बजे मिली थी विस्फोट की सूचना

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया, ‘हमें सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर प्रशांत विहार इलाके में धमाके की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. और जांच शुरू कर दी.

20 अक्टूबर को भी रोहिणी में हुआ था धमाका

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह धमाका भी वैसा ही है जैसा कि पिछले माह प्रशांत विहार में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) स्कूल की चारदीवारी के पास हुआ था. लेकिन यह बेहद कम तीव्रता का धमाका था जो मिठाई की दुकान के सामने हुआ. हम अभी दोनों मामलों को एक साथ जोड़ नहीं सकते.’ बता दें कि पिछले माह 20 अक्टूबर को रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में CRPF स्कूल की दीवार के पास जोरदार धमाका हुआ था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image