Saturday, May 23, 2026
HomeIndiaDelhi AIIMS : एंडोस्कोपी कक्ष में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Delhi AIIMS : एंडोस्कोपी कक्ष में लगी आग, कोई हताहत नहीं

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की पुरानी OPD की दूसरी मंजिल पर एंडोस्कोपी कक्ष में सोमवार को अचानक आग लग गई। कक्ष में मौजूद सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि AIIMS की मुख्य इमारत की दूसरी मंजिल पर पुरानी राजकुमारी अमृत कौर OPD में सुबह करीब 11 बजकर 55 मिनट पर आग लग गई।

उन्होंने यह भी बताया कि घटनास्थल पर पहुंची दमकल की 13 गाड़ियों ने दोपहर करीब 1 बजे आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल वाली जगह तलाशी अभियान जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। AIIMS सूत्रों ने बताया कि आग बुझाने के लिए अस्पताल के भूमिगत टैंक के पानी का भी इस्तेमाल किया गया।

उन्होंने बताया कि आग पुरानी OPD की दूसरी मंजिल पर आपातकालीन वार्ड के ऊपर बने एंडोस्कोपी कक्ष में लगी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular