Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Fall: शेयर बाजार में शुरुआती तेजी के बाद गिरावट, Sensex...

Stock Market Fall: शेयर बाजार में शुरुआती तेजी के बाद गिरावट, Sensex 207 अंक टूटा, निफ्टी भी लुढ़का, जानें किन शेयर में फायदा और नुकसान

Share Market Today: शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती तेजी कायम नहीं रह पाई और GST परिषद की बैठक से पहले बैंक और वाहन शेयरों में कारोबार के अंतिम घंटे में मुनाफावसूली से BSE सेंसेक्स 207 अंक के नुकसान में रहा, जबकि एनएसई निफ्टी 45 अंक टूट गया. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 206.61 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,157.88 अंक पर बंद हुआ. सूचकांक तेजी के साथ खुला और दोपहर तक बढ़त के साथ कारोबार करता रहा. हालांकि, कारोबार के अंत में मुनाफावसूली के कारण यह दिन के उच्चतम स्तर 80,761.14 अंक से 752.64 अंक नीचे आ गया.
50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 45.45 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,579.60 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 24,756.10 अंक तक गया और नीचे में 24,522.35 अंक तक आया.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं.

इन कंपनियों के शेयर में लाभ

दूसरी तरफ, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, टाटा स्टील और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर लाभ के साथ बंद हुए.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की बढ़त में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए. यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख था। सोमवार को मजदूर दिवस के मौके पर अवकाश के कारण अमेरिकी बाजार बंद रहे थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.72 प्रतिशत बढ़कर 69.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,429.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,344.93 करोड़ रुपये की लिवाली की।

ये भी पढ़ें: Delhi Riots 2020: दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को हाईकोर्ट से झटका, जमानत देने से किया इनकार

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image