Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsDausa Borewell Incident: नहीं बच पाई 5 वर्षीय आर्यन की जान, 55...

Dausa Borewell Incident: नहीं बच पाई 5 वर्षीय आर्यन की जान, 55 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, डॉक्टर ने कही ये बात

राजस्थान के दौसा जिले में 150 फुट गहरे बोरवेल में गिरे 5 वर्षीय आर्यन जिंदगी की जंग हार गया. लगभग 55 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आर्यन को बुधवार देर रात बोरवेल से बाहर निकाला गया और बेहोशी की हालत में एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

चिकित्सकों ने मृत किया घोषित

पुलिस ने बताया, ‘बच्चे को उन्नत जीवन रक्षक प्रणाली वाली एंबुलेंस में जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी. चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.’ बता दें कि दौसा जिले के पापडदा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर 5 वर्षीय आर्यन खेत में खुले बोरवेल में गिर गया था.

डॉक्टर ने कही ये बात

राजकीय जिला चिकित्सालय दौसा के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी दीपक शर्मा ने कहा, “बच्चे को यहां लाया गया था ताकि यदि संभव हो तो हम उसे पुनर्जीवित करने का प्रयास कर सकें लेकिन हमने 2 बार ईसीजी किया और बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया है.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image