Saturday, July 27, 2024
HomeभारतDalit girl's murder : हत्या दुखद और शर्मनाक – मायावती

Dalit girl’s murder : हत्या दुखद और शर्मनाक – मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती (Mayawati) ने राजस्थान के करौली में एक दलित लड़की की हत्या को लेकर शनिवार को राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मामले के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

करौली के टोडाभीम इलाके की रहने वाली लड़की का शव गुरुवार को एक कुएं में मिला था। उसका कथित तौर पर अपहरण किया गया था। लड़की के शव पर गोली के जख्म और तेजाब से जलाए जाने के निशान थे।

मायावती (Mayawati) ने ट्वीट किया राजस्थान में दलित उत्पीड़न/हत्या की घटना अति-दुखद और वहां की सरकार के लिए बेहद शर्म की बात है। करौली जिले में दलित बच्ची को सोते समय घर से अगवा किए जाने और हत्या के बाद उसकी तेजाब से जली लाश को कुएं में फेंके जाने की सुनियोजित जातिवादी घटना की जितनी भी निंदा की जाए, उतनी कम है।

बसपा प्रमुख (Mayawati) ने कहा वैसे तो कांग्रेस हो या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जैसी अन्य पार्टियों की सरकारें, उनसे गरीबों, मजलूमों, दलितों, आदिवासियों और अति पिछड़ों के उत्पीड़न को रोकने और उनकी सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करने की उम्मीद कतई नहीं की जा सकती है, फिर भी राजस्थान सरकार से मांग है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments