Tuesday, May 19, 2026
HomeLatest Newsदिल्ली में कांग्रेस और AAP में बनी बात, इन 4 सीटों पर...

दिल्ली में कांग्रेस और AAP में बनी बात, इन 4 सीटों पर लड़ेगी AAP, चांदनी चौक समेत दिल्ली की ये 3 सीटें कांग्रेस के खाते में

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर चल रही कई दौर की बातचीत का नतीजा सामने आ गया है। आज दिल्ली में दोनों दलों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीट शेयरिंग के बारे में जानकारी दी। आप की ओर से सौरभ भारद्वाज, आतिशी और संदीप पाठक वहीं कांग्रेस की ओर से ​​मुकुल वासनिक, दीपक बाबरिया और अरविंदर सिंह लवली प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। मुकुल वासनिक ने बताया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

दिल्ली की 3 सीटें कांग्रेस को

दिल्ली में आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के खाते में चांदनी चौक, नार्थ ईस्ट और नार्थ वेस्ट सीटें गई हैं वहीं आम आदमी पार्टी नई दिल्ली, साउथ दिल्ली, वेस्ट दिल्ली और ईस्ट दिल्ली से अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। हरियाणा में कांग्रेस 9 और आम आदमी पार्टी एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। गुजरात में कांग्रेस 24 और आम आदमी पार्टी 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चंडीगढ़ की सीट कांग्रेस के खाते में गई है।

कांग्रेस और AAP में बनी बात

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में चंडीगढ़ और 4 राज्यों में सीट शेयरिंग फॉर्मूला भी तय हो गया। वहीं, गोवा की दोनों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस अपने कैंडिडेट उतारेगी। पंजाब के लिए गठबंधन फॉर्मूला फिलहाल फाइनल नहीं हो पाया। शनिवार 24 फरवरी को कांग्रेस की तरफ से मुकुल वासनिक और AAP की ओर से सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने सीट शेयरिंग की औपचारिक घोषणा की। इस बीच, कांग्रेस नेता जयराम नरेश ने कहा, ‘UP में गठबंधन का आधिकारिक ऐलान हो चुका है। इसे अंतिम रूप देने में वक्त लगा। आज आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस भी गठबंधन को लेकर आधिकारिक ऐलान हो गया है।’

AAP और कांग्रेस कहां, कितनी सीटों पर लड़ेंगी…

गुजरात (26 सीटें): कांग्रेस- 24, AAP-2

हरियाणा (10 सीटें): कांग्रेस- 9, AAP-1

दिल्ली (7 सीटें): कांग्रेस-3, AAP- 4

गोवा (2 सीटें): कांग्रेस- 2, AAP- नहीं लड़ेगी

चंडीगढ़ (एक सीट): कांग्रेस लड़ेगी, AAP नहीं लड़ेगी

दिल्ली में किस सीट से कौन चुनाव लड़ेगा

  1. नॉर्थ ईस्ट दिल्ली- कांग्रेस
  2. चांदनी चौक- कांग्रेस
  3. नॉर्थ वेस्ट दिल्ली- कांग्रेस
  4. ईस्ट दिल्ली- AAP
  5. नई दिल्ली- AAP
  6. वेस्ट दिल्ली- AAP
  7. साउथ दिल्ली- AAP

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular