Sunday, May 17, 2026
HomeLatest NewsCyber Crime: पैसौ का लालच देकर 40 लाख की ठगी

Cyber Crime: पैसौ का लालच देकर 40 लाख की ठगी

नोएडा। जिले में साइबर ठगी का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार बदमाशों ने एख व्यक्ति से 40 लाख रुपए की ठगी कर ली. मामला यूपी के नोएडा जिले का है जहां पर देश-विदेश के होटलों को ‘रिव्यू’ देकर घर बैठे पैसा कमाने के झांसे में एक व्यक्ति से 40 लाख रुपए की ठगी कर ली. पुलिस मे मामला दर्ज कर जांच शुरु की दी है.

टेलीग्राम से मिले संदेश से हुई ठगी

नोएडा के सेक्टर 36 स्थित साइबर अपराध थाने की प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि सेक्टर-50 के कैलाश धाम अपार्टमेंट निवासी 49 वर्षीय विनीत शुक्ला ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि बीते दिनों उन्हें सोशल मीडिया ऐप ‘टेलीग्राम’ पर एक संदेश प्राप्त हुआ जिसमें होटल का ‘रिव्यू’ कर पैसा कमाने की बात कही गई थी. उन्होंने बताया, “इसके बाद पीड़ित को एक समूह में शामिल गया और उन्हें कार्य मिलने शुरू हो गए. प्रत्येक कार्य को पूरा करने पर मामूली रकम विनीत के खाते में आने लगी।” अधिकारी ने बताया, “इसके बाद शिकायतकर्ता को अन्य समूह में जोड़ा गया जिसमें उसे विदेशी होटलों का ‘रिव्यू’ कर दो गुना पैसा देने की बात कही गई. इसमें भी कार्य को पूरा करने पर उसे मुनाफा मिला।”

चार गुना मुनाफे से लालच में आया पीडित

यादव ने बताया, “ इसके बाद निवेश पर चार गुना मुनाफा होने की बात कहकर जालसाजों ने कई बार में उससे कुल 40 लाख रुपये निवेश करवा लिए। और निवेश करने के लिए कहने पर जब शिकायतकर्ता ने मना किया जो जालसाजों ने उसे टेलीग्राम समूह से बाहर कर दिया और नंबर भी ‘ब्लॉक’ कर दिया।” उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी और आइटी कानून की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular