Saturday, May 16, 2026
HomeIndiaCRPF जवान निकला पाकिस्तानी जासूस, 2023 से PAK को दे रहा था...

CRPF जवान निकला पाकिस्तानी जासूस, 2023 से PAK को दे रहा था खुफिया जानकारी, NIA ने किया गिरफ्तार

NIA ने CRPF के जवान मोती राम जाट को पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों (PIO) को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि वह 2023 से जासूसी गतिविधियों में शामिल था और बदले में विभिन्न माध्यमों से धन भी प्राप्त कर रहा था।

CRPF Motiram Jat: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिरकण (NIA) ने पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के साथ संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी मोती राम जाट जासूसी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल था और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित गोपनीय जानकारी पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों (PIO) के साथ 2023 से साझा कर रहा था।

NIA ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

एजेंसी ने जांच में पाया कि वह विभिन्न माध्यमों से पीआईओ से धन प्राप्त कर रहा था. एनआईए ने मोती राम को दिल्ली से गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ जारी है. टीम ने उसे ‘पटियाला हाउस कोर्ट’ की विशेष अदालत में पेश किया. वहां से उसे 6 जून तक के लिए हिरासत में भेज दिया है.

नेटवर्क का पता लगाने में जुटी NIA

NIA सूत्रों का कहना है कि इस केस से जुड़े संदिग्धों की पहचान की जा रही है. जांच का दायरा केवल दिल्ली तक ही सीमित नहीं है, यह राजस्थान, जम्मू कश्मीर समेत कई राज्यों तक फैल गया है. इस पूरे मामले में और भी लोग जुड़े हो सकते हैं. एजेंसी की नजर उन व्यक्तियों पर भी है जो मोतीराम जाट के संपर्क में थे या जिनके माध्यम से यह जानकारी लीक की जा रही थी.

इसे भी पढ़ें: PM Modi Gujarat Visit: ‘हमारी बहनों का जो सिंदूर मिटाएगा, उसका मिटना तय’…पीएम मोदी ने गुजरात की धरती से पाकिस्तान को दी चेतावनी

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular