Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsCoronaVirus : भारत में फिर तेजी से बढ़ने लगे कोरोना के मामले,नए...

CoronaVirus : भारत में फिर तेजी से बढ़ने लगे कोरोना के मामले,नए वेरिएंट के 300 से ज्यादा मरीज सामने आए.जानें किन राज्यों में कितने केस ?

सिंगापुर में कोरोना के नए वैरिएंट केपी.1 और केपी.2 तेजी के साथ पैर पसार रहे हैं. चिंता की बात है कि इस वैरिएंट की भारत में भी एंट्री हो गई है.जिसके चलते देशभर में कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं.भारत में अब तक कोरोना वायरस के 324 नए मामले सामने आए हैं.भारत में कोविड-19 सब वैरिएंट केपी.2 से 290 और केपी.1 से 34 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.ये वही सब वैरिएंट हैं जिसकी वजह से सिंगापुर में कोरोना के मामले इतनी तेजी से बढ़े हैं.ये दोनों जेएन 1 वैरिएंट के सब वैरिएंट हैं यह लोगों के लिए बेहद घातक नहीं हैं.इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है.

केपी.1 के भारत में कहां कितने मामले ?

भारत में कोरोना की निगरानी रखने वाले इंडियन सार्स कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम के डाटा के अनुसार भारत में केपी 1 वैरिएंट के 34 मामले हैं.जिनमें से 23 मामले पश्चिम बंगाल में सामने आए हैं.वहीं केपी का 1 मामला गोवा, 4 मामले महाराष्ट्र, 2 मामले गुजरात, 2 मामले राजस्थान और 1 मामला उत्तराखंड में दर्ज किया गया है.

केपी.2 के कहां कितने केस ?

वहीं केपी.2 के 290 मामले सामने आए हैं.केपी.2 के 148 मामले अकेले महाराष्ट्र में ही दर्ज किए गए हैं.दर्ज किए गए हैं.दिल्ली में एक, गोवा में 12, गुजरात गुजरात में 23, हरियाणा में 3, कर्नाटक में 4, मध्य प्रदेश में एक, ओडिशा में 17, राजस्थान में 21, उत्तर प्रदेश में 8, उत्तराखंड में 16 और पश्चिम बंगाल 36 मामले सामने आए हैं.

सिंगापुर में तेजी से बढ़े कोरोना मामले

सिंगापुर में केपी.1 और केपी.2 वैरिएंट के चलते तेजी से कोरोना के मामले बढ़े हैं देश में 5 मई से 11मई के बीच 25,900 कोरोना मामले सामने आए हैं.सिंगापुर में लोगों को मास्क लगाने की सलाह दी गई है.और तबीयत खराब होने पर तुरंत डॉक्टरी सलाह लेने की बात कही गई है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image