Tuesday, May 19, 2026
HomeLatest Newsजिमी किमेल के मजाक पर भड़के ट्रंप, मेलानिया पर विवादित टिप्पणी के...

जिमी किमेल के मजाक पर भड़के ट्रंप, मेलानिया पर विवादित टिप्पणी के बाद एबीसी से बर्खास्तगी की मांग, अमेरिका में छिड़ा नया विवाद

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने टीवी होस्ट जिमी किमेल के एक विवादित मजाक पर कड़ी नाराजगी जताई है। किमेल ने अपने शो में मेलानिया को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद ट्रंप दंपति ने एबीसी से उन्हें हटाने की मांग की। मेलानिया ने इसे नफरत फैलाने वाला बताया, जबकि एबीसी की ओर से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Donald Trump Jimmy Kimmel Controversy : वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप (Melania Trump) ने टीवी होस्ट जिमी किमेल (Jimmy Kimmel) के एक विवादित मजाक पर कड़ी आपत्ति जताई है। यह टिप्पणी उनके शो जिमी किमेल लाइव के दौरान की गई थी। बताया जा रहा है कि किमेल ने हालिया एपिसोड में मेलानिया ट्रंप को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसे ट्रंप दंपति ने अनुचित और अपमानजनक करार दिया। इस बयान के बाद दोनों ने अमेरिकी टीवी नेटवर्क एबीसी से किमेल को शो से हटाने की मांग की है।

इन लोगों को घृणा फैलाने का मौका नहीं दिया जाना चाहिए : मेलानिया ट्रंप

मेलानिया ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, किमेल जैसे लोगों को हर शाम (टीवी के जरिए) घरों में घृणा फैलाने का मौका नहीं दिया जाना चाहिए। राष्ट्रपति ट्रंप ने भी बाद में इसी बात को दोहराया। इस मामले पर एबीसी की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

किमेल अपनी प्रस्तुतियों के जरिए लंबे समय से राष्ट्रपति ट्रंप को निशाना बनाते रहे हैं तथा पिछले साल प्रशासन के साथ टकराव के बाद उन्होंने अपनी टिप्पणियों को और तीखा कर दिया।

रूढ़िवादी नेता चार्ली किर्क की हत्या पर की गई एक टिप्पणी के बाद एबीसी ने उन्हें निलंबित कर दिया था और नेटवर्क के कुछ सहयोगी चैनलों ने भी उनका शो बंद करने का फैसला किया था। ट्रंप के संघीय संचार आयोग (एफसीसी) के प्रमुख ब्रेंडन कार ने इन कदमों का समर्थन किया था। हालांकि, बाद में एबीसी और उससे जुड़े चैनलों ने किमेल को वापस ले लिया।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular