Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentSardarji 3: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया को लेकर छिड़ा विवाद, फिल्म फेडरेशन बोला-...

Sardarji 3: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया को लेकर छिड़ा विवाद, फिल्म फेडरेशन बोला- भारत में रिलीज नहीं होने देंगे, दिलजीत दोसांझ गद्दार

दिलजीत दोसांझ को अपनी आगामी फिल्म 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ काम करने को लेकर विवाद छिड़ गया है।

Sardarji 3: मशहूर सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सरकार जी-3 का ट्रेलर शेयर किया। यह मूवी दुनियाभर में 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सरकार 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी से विवाद शुरू हो चुका है।

सरकार 3 को रिलीज नहीं होने देंगे: फिल्म फेडरेशन

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने कहा है कि सरकार 3 को भारत में किसी भी हालत में रिलीज नहीं होने दिया जायेगा। पाक कलाकार के साथ काम करने वाले हर प्रोड्यूसर और अभिनेता को बैन किया जाएगा। दिलजीत दोसांझ भारत में कहीं परफॉर्म नहीं कर सकेंगे। उन्होंने हमने पहले ही इस फिल्म की रिलीज पर बैन लगाने का फैसला लिया था। अब खबर मिल रही है कि इसे विदेशों में या पाकिस्तान में रिलीज़ किया जा रहा है। अगर ऐसा होता है, तो हम दिलजीत दोसांझ, उनकी प्रोडक्शन कंपनी व्हाइट लेदर हाउस और फिल्म से जुड़े तमाम प्रोड्यूसर्स को भारत में पूरी तरह से बैन कर देंगे।

दिलजीत दोसांझ गद्दार, सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़

बता दें कि ‘सरकार 3’ पंजाबी हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘सरदार जी’ का तीसरा भाग है, जिसका निर्देशन अमर हुंदल ने किया है। फिल्म को गुनबीर सिंह सिद्धू और मनमोर्ड सिद्धू की ‘व्हाइट हिल स्टूडियोज’ और ‘स्टोरी टाइम प्रोडक्शंस’ ने मिलकर बनाया है। दिलजीत ने रविवार रात अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया। कैप्शन में लिखा है, ”सरदार जी 3′ केवल विदेश में 27 जून को रिलीज हो रही है। इसके बाद कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार के चयन को लेकर नाराजगी जताई।

एक यूज़र ने लिखा— बायकॉट, तो दूसरे ने टिप्पणी की— दिलजीत दोसांझ गद्दार है। यह विवाद अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुआ है, जिसमें 26 आम नागरिकों की जान गई थी। 22 अप्रैल को हुए इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंधों में एक बार फिर तनाव देखा गया है। आंतकी हमले के बाद भारत में हानिया आमिर, फवाद खान, माहिरा खान, अली जफर, आतिफ असलम और राहत फतेह अली खान समेत पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को बैन कर दिया गया है। फवाद खान और वाणी कपूर की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को भी भारत में रिलीज करने की अनुमति नहीं मिली थी। यह फिल्म मई में रिलीज होने वाली थी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular