Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsCWC Meeting Belagavi: कांग्रेस के पोस्टर में भारत का गलत नक्शा लगाने...

CWC Meeting Belagavi: कांग्रेस के पोस्टर में भारत का गलत नक्शा लगाने पर छिड़ा विवाद, भाजपा हुई हमलावर, जानें पूरा मामला

बेलगावी (कर्नाटक), कर्नाटक के बेलगावी में 1924 के कांग्रेस अधिवेशन की शताब्दी मनाने के लिए कांग्रेस द्वारा लगाए गए पोस्टर पर भारत के मानचित्र को कथित रूप से गलत तरीके से प्रदर्शित करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. भाजपा ने इसे कांग्रेस की वोट बैंक की राजनीति करार दिया है. कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने शताब्दी समारोह के जश्न के तहत पूरे बेलगावी शहर में ये पोस्टर लगाए हैं.

किस बात पर छिड़ा विवाद ?

भाजपा के अनुसार, पोस्टर पर प्रदर्शित भारत के मानचित्र में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित क्षेत्र के साथ-साथ वर्तमान में चीनी प्रशासन के अधीन अक्साई चिन क्षेत्र को भी शामिल नहीं किया गया है, जो जम्मू और कश्मीर के अभिन्न अंग हैं.

नक्शे को लेकर बीजेपी ने की आलोचना

भाजपा की राष्ट्रीय इकाई ने इस नक्शे को लेकर कांग्रेस की कड़ी आलोचना की. भाजपा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया, ”रागा (राहुल गांधी) की मोहब्बत की दुकान हमेशा चीन के लिए खुली रहती है. वे (कांग्रेस) देश को तोड़ देंगे. उन्होंने पहले भी एक बार ऐसा किया है. वे फिर से ऐसा करेंगे.”

अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए किया जा रहा : भाजपा

भाजपा की कर्नाटक इकाई ने भारत के मानचित्र के गलत चित्रण को अपने वोट बैंक को खुश करने का एक तरीका बताया. पार्टी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया, ”कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने बेलगावी में अपने कार्यक्रम के दौरान गलत मानचित्र प्रदर्शित करके भारत की संप्रभुता के प्रति घोर अनादर दिखाया है, जिसमें कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है. यह सब सिर्फ अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए किया जा रहा है. यह शर्मनाक है.”

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा के विजयपुरा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने मांग की कि पुलिस आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज करे. यतनाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ”भारत के गलत मानचित्र का प्रकाशन न केवल भू-स्थानिक सूचना मानकों का उल्लंघन है, बल्कि कानून का भी उल्लंघन है.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular