Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 78,472 , निफ्टी...

Stock Market Today: सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 78,472 , निफ्टी 23,750 के स्तर पर बंद, इन स्टॉक्स में रहा लाभ

मुंबई, स्थानीय शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार सीमित दायरे में रहा और बीएसई सेंसेक्स स्थिर रुख के साथ बंद हुआ. किसी ठोस संकेतक के अभाव और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने के बीच बाजार स्थिर रहा.

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 0.39 अंक की नाममात्र गिरावट के साथ 78,472.48 अंक पर बंद हुआ. शुरुआती कारोबार में यह 425.5 अंक चढ़ गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी उतार-चढ़ाव के बीच 22.55 अंक की मामूली बढ़त के साथ 23,750.20 अंक पर बंद हुआ.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

सेंसेक्स के तीस शेयरों में टाइटन, एशियन पेंट्स, नेस्ले, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, जोमैटो, लार्सन एंड टुब्रो और बजाज फिनसर्व प्रमुख रूप से नुकसान में रहे.

इन कंपनियों के शेयर में लाभ

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में अडानी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, सन फार्मा, भारती एयरटेल और टाटा मोटर्स शामिल हैं.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त में, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा. यूरोपीय और अमेरिकी बाजार बुधवार को क्रिसमस के मौके पर बंद थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.97 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular